Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 धरनावदा थाना पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा चेक बाउंस के एक प्रकरण में  फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।

               उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 310/24 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी शिवराज सिंह पुत्र मांगीलाल यादव निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय गुना द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था ।


               उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की धरनावदा थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । इसी तलाश के दौरान आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए फरार वारंटी शिवराज सिंह पुत्र मांगीलाल यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, प्र.आर. जोगेश शर्मा, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक सोनू जाटव  एवं सैनिक सुखलाल का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.