गुना जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की भिड़ंत में 02 व्यक्ति घायल, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन की मदद से पहुँचाया अस्पताल
गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामनगर के पास एक ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की टक्कर हो गई, जिसमे 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सहायता की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में आज दिनांक 11 /05/2026 को दोपहर 1:30 बजे प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही तत्काल राघौगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 पुलिस स्टाफ प्रधान आरक्षक शशी राजावत एवं पायलट राजकुमार मीणा ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की टक्कर में घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय राघौगढ़ पहुँचाया, जहाँ घायलों का उपचार जारी है।
