अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, डंपर जब्त
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को शहरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक डंपर को रॉयल्टी में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन करते हुए पाया गया।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डंपर को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निरीक्षण और रात्रिकालीन कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय चक्रवर्ती एवं विभागीय अमले द्वारा की गई।
