Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर द्वारा राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईव्‍हीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण

 कलेक्‍टर द्वारा राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईव्‍हीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण

राजनैतिक दलों की स्‍टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्‍पन्‍न


गुना 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज गुना कलेक्‍ट्रेट परिसर स्थिति ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में सभी कैमरे चालू पाए गए। उन्होंने वेयर हाउस स्थित कक्षों में जाकर ईव्‍हीएम-व्‍हीव्‍हीपीएटी का निरीक्षण किया। उन्होंने तालों की सील, फायर सिस्‍टम का बारीकी से अवलोकन किया। सभी नियत तिथि और नियमानुसार पाए गये। 

निरीक्षण पश्‍चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल की अध्‍यक्षता में राजनैतिक दलों की स्‍टेण्डिंग कमेटी की बैठक ली गयी। बैठक में मध्‍यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका एवं पंचायत की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारी हेतु संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। 

उन्‍होंने निर्वाचन आयोग के फोटो युक्त मतदाता सूचियां के संशोधित कार्यक्रम की प्रति उपलब्ध करते हुए मतदाता सूची की पारदर्शिता रखे जाने हेतु मतदाता सूची में शामिल मृतक मतदाताओं के नाम एवं दोहरी प्रविष्टि के मतदाताओं के नाम विलोपित किए जाने हेतु अवगत कराया गया। साथ ही संशोधित कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची में दावे आपत्ति प्राप्त किए जाने की संशोधित दिनांक 15 जून 2026 से अवगत कराया एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई 2026 को किया जाना है। इस संबंध में राजनीतिक दलों के उपस्थित जन प्रतिनिधियों से सुझाव आदि भी प्राप्त किए गए।

इस दौरान कोषालय अधिकारी श्रीमति रश्मि तंतुवाय, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री विजय माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.