*विविध अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस का सतत् प्रहार*
कुंभराज थाना पुलिस ने मंडी परिसर में जुआ खेलते आठ जुआरी दबोचे, 4,930/-रुपये नगदी सहित ताश की गड्डियां बरामद
*अवैध हथियार लेकर घूम रहा आरोपी भी गिरफ्तार, 315 बोर देशी कट्टा एवं मोटरसाइकिल जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी और उनकी टीम द्वारा अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी एवं ताश की गड्डियां बरामद की गईं, वहीं अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर देशी कट्टा एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई है ।
दिनांक 25 अगस्त 2026 को कुम्भराज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कृषि उपज मंडी परिसर स्थित एक गोदाम के आहते में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । सूचना मिलते ही कुंभराज थाना पुलिस की टीम कार्यवाही हेतु तत्काल मौके पर रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते मौके की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को पकड़ लिया गया । पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम 1-राजेन्द्र पुत्र सुगन चंद्र जैन उम्र 58 वर्ष, 2-ब्रजेश पुत्र हरिबाबू काबरा उम्र 48 वर्ष, 3-अंतिम पुत्र शिखर जैन उम्र 41 वर्ष, 4-शेखर पुत्र खुमान गोस्वामी उम्र 22 वर्ष, 5-रवि उर्फ कुनाल पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल, 6-अभिषेक पुत्र जगदीश शिवहरे उम्र 26 वर्ष, 7-दिलीप पुत्र सुगन जैन उम्र 41 वर्ष एवं 8-गोपाल पुत्र रमेश चंद्र साहू उम्र 35 वर्ष सभी निवासी कुंभराज के बताए । पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 4,930/-रुपये नगद एवं ताश की दो गड्डियां विधिवत जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध कुंभराज थाने में अप.क्र. 142/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
इसी क्रम में दिनांक 25 अगस्त 2026 की रात्रि में कुंभराज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुंभराज के गुरु महाराज मंदिर के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और मोटरसाइकिल सहित संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम रामकुमार उर्फ राम पुत्र जगदीश मीना निवासी ग्राम सींगनपुर थाना कुंभराज का बताया । मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा बरामद हुआ । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से कट्टा एवं मोटरसाइकिल विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध कुंभराज थाने में अप.क्र. 144/26, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
कुंभराज थाना पुलिस की उपरोक्त कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होतम सिंह, उपनिरीक्षक रंगलाल मेर, भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौर, प्रधान आरक्षक जालम डावर, आरक्षक अभिषेक शर्मा, आरक्षक सत्येन्द्र रावत, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक अवनीश जाट, आरक्षक आमल जमरा, आरक्षक दिलीप धाकड़, आरक्षक सुनील धाकड़ एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।
