Type Here to Get Search Results !

सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित

 सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित


गुना 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे के निर्देशन में सोमवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत थीमेटिक ग्राम पंचायत विकास योजना, जन योजना अभियान, ओएसआर तथा 16वें वित्त आयोग विषय पर सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत गुना सभागार में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुना सुश्री योगिता परमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र, ग्वालियर से पधारे मास्टर ट्रेनर श्री मनीष कुमार तथा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में सहभागी रहे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं जिला समन्वयक जिला पंचायत गुना श्री संदीप मेहरा ने ग्राम पंचायत विकास योजना, ओएसआर तथा 16वें वित्त आयोग से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर आरजीएसए जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सतीश सैनी ने भी संबोधित करते हुए इस वर्ष ग्राम पंचायतों में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत समन्वय अधिकारी श्री प्रमोद कुमार शुक्ला, आरजीएसए ब्लॉक समन्वयक श्रीमती प्रतिमा दीपांकर, ऑपरेटर श्री जयप्रकाश मीना, जनपद पंचायत गुना अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक, ईटीसी प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर की टीम तथा जनपद पंचायत की टीम उपस्थित रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.