आरोन में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत रैली का किया आयोजन नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा जैन एडीएम मंजूषा खत्री तिरंगा रैली में हुई शामिल
आरोन। भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे के आदेशानुसार , अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नगर परिषद आरोन द्वारा 11 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
तिरंगा रैली का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरोन से हुआ। रैली दास हनुमान मंदिर एवं नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इंदिरा पार्क आरोन पहुंची। रैली में बारिश के बावजूद अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ एवं देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास एवं महत्व से अवगत कराया गया तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार सोनी ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित सभी विभागों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद नागरिकों में दिखाई दिया उत्साह एवं सहभागिता राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाता है।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार श्री धीरेन्द्र गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री कृष्णकांत चौबे, अमित जैन, जनपद सीईओ श्री गौरव यादव,मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा शैलेश जैन, नगर परिषद एल्डरमैन श्री डॉ. कैलाश रघुवंशी, श्री रामप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्षसुरजीत सिंह धाकड़, देवेंद्र सिंह रघुवंशी, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी, कृष्ण सिंह रघुवंशी, पार्षद ब्रजेंद्र सिंह भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती अनीता जैन सहित अन्य पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, शिवराज सिंह भदोरिया समन्वयक खेल और युवा कल्याण विभाग विकासखंड आरोन सहित अनेक लोगों ने हर घर तिरंगा रैली में भाग लिया

