Type Here to Get Search Results !

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार श्रद्धालु घायल, सभी खतरे से बाहर

 ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार श्रद्धालु घायल, सभी खतरे से बाहर



गुना, 

फतेहगढ़ के ग्राम जेतपुरा, ग्राम पंचायत जोहरी से करीब 40 श्रद्धालु एक ट्रैक्टर से जुड़ी दो ट्रॉलियों में कांवड़ लेने उज्जैन जा रहे थे। इसी दौरान राघौगढ़ क्षेत्र के गादेर घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।


घटना में वृंदावन बैरागी पुत्र जगदीश (33), ओम धाकड़ पुत्र प्रेम धाकड़ (30), हरिराम धाकड़ पुत्र बालकिशन (45) एवं कालीचरण धाकड़ पुत्र जानकी धाकड़ (28) घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गुना भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। सभी चारों घायल खतरे से बाहर हैं। सभी सुरक्षित हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.