Type Here to Get Search Results !

लूट और दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य अपराध में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यावाही

लूट और दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य अपराध में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यावाही

*फरार शेष दोंनो आरोपी भी गिरफ्तार, घटनाक्रम में संलिप्त सभी 07 आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में*

*गुना पुलिस की त्वरित, सटीक एवं योजनाबद्ध कार्यवाही से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल सहित संपूर्ण मशरूका बरामद*

                गुना पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का एक और प्रभावी उदाहरण सामने आया है । गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में जिले में अपराधों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के सतत पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना क्षेत्र में युवक-युवती के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने फरार चल रहे शेष दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है । इसके साथ ही इस बहुचर्चित प्रकरण में संलिप्त सभी 07 आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गए संपूर्ण सामान की बरामदगी सुनिश्चित कर गुना पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है ।

               उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि में एक युवक एवं युवती गुना स्थित धार्मिक स्थल से दर्शन कर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे । इसी दौरान हाईवे पर गादेर गांव के पहले रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा जबरन सड़क किनारे जंगल की ओर ले गए । वहां आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और दोनों के साथ मारपीट करते हुए उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामान लूट लिया । साथ ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया । घटना के संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 159/26 धारा 115(2), 70(1), 127(1) एवं 310(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

               घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने तत्काल पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए । साथ ही एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस टीमों ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर प्रकरण का खुलासा कर पांच आरोपियों 1-बबलू बंजारा, 2-छोटू बंजारा, 3-सरदार बंजारा, 4-महेन्द्र बंजारा एवं 5-दिनेश बंजारा को गिरफ्तार कर लिया था । इसके उपरांत फरार चल रहे शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश एवं सर्च अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान दिनांक 03 अगस्त 2026 को दोनों फरार आरोपी सोनू पुत्र विजय सिंह बंजारा म्र 20 वर्ष एवं जीतू पुत्र कनीराम बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम बोरखेड़ा थाना धरनावदा जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपियों की निशानदेही पर घटना में लूटी गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर विधिवत जप्त की गई ।

               गुना पुलिस ने इस जघन्य अपराध में उल्लेखनीय तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए घटना के मात्र चार दिनों के भीतर सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित संपूर्ण मशरूका बरामद कर लिया । यह सफलता पुलिस की त्वरित कार्यवाही, तकनीकी विवेचना एवं सघन मैदानी प्रयासों का परिणाम है ।

               इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, निरीक्षक ऋतुराज सिंह कुशवाह, धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक महेश सिकरवार, उपनिरीक्षक अंजना चंदेल, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक योगेश धाकड़, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक धर्मेंद्र धाकड़, आरक्षक सतेंद्र गुर्जर, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा तथा साइबर सेल के आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया, भूपेन्द्र खटीक एवं अभय रघुवंशी का सराहनीय एवं विशेष योगदान रहा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.