गुना बीनागंज में लोधा लोधी क्षत्रिय समाज का चल समारोह हुआ आयोजित
चांचोडा विधानसभा स्तरीय अवंतीबाई लोधी का जन्मोत्सव मनाया
1857 की स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव पर समाज ने विशाल चल समारोह निचला बाजार रामानंद आश्रम से मुख्य मार्गों से होते हुए टोड़ी रोड़ संगम मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश लोधा कंचनपुरा ने बताया है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता संध्या लोधी, प्रदेश प्रवक्ता दिलीप राजपूत सहित अन्य अतिथि रहे।
सर्वप्रथम अबन्ती बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया
कई समाज सेवियों वा जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया सर्वप्रथम अबंती बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित द्वीप प्रज्वलित कर अबंती बाई का जन्म दिवस मनाया, अबंती बाई को बचपन से ही घुड़सवारी करने में पारंगत थी , जब अंग्रज़ों ने राज्य पर धावा बोला था तव रानी ने अपने आसपास के राजाओं को एक पत्र और दो चूंडी भिजवाई ओर कहां लड़ने के लिए तैयार रहो या चूड़ियां पहनकर घर बैठ जाओ , जब अंग्रेजों ने अपने आसपास आक्रमण करने आए तो रानी सहित उनकी सैना का जबरदस्त युद्ध हुआ और कई बार अंग्रेजी सेनाओं को परास्त किया जब भयानक युद्ध हुआ अंग्रेजों कि सैना अधिक थी तो रानी का एक ही प्रण था मैं जीते जी अंग्रेजों के हाथों नहीं मारूंगी ओर ना मेरा हाथ लगाने दुंगी , मंचासीन अतिथियों एवं समाजसेवियों को अवंती बाई का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया , एवं संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया जालम सिंह पटेल ने युवा पीढ़ी पर जोर देते हुए कहा है कि आप अच्छे लोगों के साथ रहे महनत करके अच्छी लगन से पढ़ाई करो, नशा नहीं करना है नशा हमारे शरीर का नाश करता है एवं अनावश्यक खर्च है अबन्तीबाई योग्यदान को याद करके आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में बमोरी फतेहगढ़ राधौगढ़, आवन आरोन, चांचोडा वीनागंज कुम्भराज मृगवास बासाहेडा देदला मधूसुदन गढ़ सहित अन्य समाज जन एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे । कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रामस्वरूप, शारदा लोधा, संतोष विक्रम लोधा सहित बीनागंज चांचोडा कुम्भराज का महत्वपूर्ण योगदान पुलिस प्रशासन ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया मंच का संचालन महिला जिला अध्यक्ष शारदा लोधा ने किया
