रक्षाबंधन के अवसर पर जिला जेल, गुना में परिरुद्ध बंदियों की उनके परिजनों से होने वाली खुली मुलाकात के संबंध में परिजनों हेतु आवश्यक निर्देश
गुना
रक्षाबंधन के अवसर पर जिला जेल, गुना में परिरुद्ध बंदियों की उनके परिजनों से होने वाली खुली मुलाकात के संबंध में परिजनों हेतु आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं। जारी निर्देशानुसार मुलाकात के लिये प्रातः 08:00 बजे से 01:00 बजे तक पंजीकरण किया जायेगा। मुलाकात पर आने वाले परिजनों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत बाहरी सामग्री जैसे मिठाई, रूपये, मोबाईल एवं अन्य कोई भी मादक पदार्थ प्रतिबंधित रहेंगे। मुलाकात पर आने वाले परिजन मात्र जेल कैंटीन से निर्धारित शुल्क अदा कर मिठाई, राखी एवं रोली का पैकेट प्राप्त कर बंदियों को राखी बांधी जाएगी। जेल कैंटीन से प्रदाय सामग्री के अतिरिक्त कोई भी सामग्री जेल में पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।
