Type Here to Get Search Results !

नकली GOLD FLAKE सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी जेल दाखिल

 नकली GOLD FLAKE सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - निजी आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से वास्तविक उत्पाद के समान पैकिंग एवं ब्रांड नाम वाले नकली सिगरेट उत्पादों के विक्रय करने के दो आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 11 अगस्त को प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में Field Officer के पद पर कार्यरत है तथा ITC Limited द्वारा अपने उत्पादों की नकल करने एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु अधिकृत है। प्रार्थी को प्राप्त सूचना के आधार पर इंदिरा मार्केट , दुर्ग स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नकली उत्पादों का विक्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मौके पर जांच एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 440/2026 , धारा 318(4) BNS एवं धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम , 1957 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर जांच , नकली उत्पादों की जप्ती , आरोपियों की गिरफ्तारी एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा विवेचना एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही निरंतर की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपीगण -


विशाल जसवानी उम्र 36 वर्ष निवासी - गुरूनानक नगर , सत्यम बेकरी गली , मकान नंबर 319 दुर्ग और निखिल सिहानी उम्र 29 वर्ष निवासी - सदानी नगर , सिंधी कॉलोनी , थाना - मोहन नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


जप्त सामाग्री


GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित कुल 24 बंडल , प्रत्येक बंडल में 50 पैकेट एवं प्रत्येक पैकेट में 10 सिगरेट , कुल 12,000 सिगरेट ; कुल कीमत 1,38,000 रूपये , GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित कुल 12 बंडल,  प्रत्येक बंडल में 50 पैकेट एवं प्रत्येक पैकेट में 10 सिगरेट , कुल 6,000 सिगरेट ; कुल कीमत 69,000 रूपये , दोनों प्रकार के उत्पादों के पैकेट पर MRP 115 रूपये एवं QR नंबर 8901725176518 अंकित पाया गया।

कुल 18,000 सिगरेट , कुल कीमत 2,07,000 रूपये।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि किसी भी ब्रांड के नकली अथवा संदिग्ध उत्पादों की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपभोक्ता भी उत्पाद खरीदते समय उसकी पैकेजिंग एवं प्रामाणिकता की जांच करें। नकली उत्पादों के निर्माण , भंडारण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.