Type Here to Get Search Results !

मेरी पंचायत मेरी जिम्मेदारी से पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास होगा

 मेरी पंचायत मेरी जिम्मेदारी से पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास होगा

नींव कार्यक्रम के तहत 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सरपंचों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर दिया गया जोर


गुना  

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में एवं जनपद सीईओ गुना सुश्री योगिता परमा के सहयोग से जनपद पंचायत गुना में नींव कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम सचिवों के लिए ओरिएंटेशन एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन पिरामल फाउंडेशन एवं केवल्य एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को विकसित करना रहा।

मेरी पंचायत मेरी जिम्मेदारी के तोर पर प्रशिक्षण के दौरान पंचायत मैनेजमेंट यूनिट (PMU) के गठन एवं उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम मैनेजर सुश्री स्मिता दीक्षित, सीनियर प्रोग्राम लीडर श्री उधम सिंह लोधी एवं प्रोग्राम लीडर श्री नीरज कुमार द्वारा प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर प्रभावी योजना, समन्वय, समीक्षा एवं समस्या समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में PMU के माध्यम से पंचायत में मासिक बैठक आयोजित करने, स्थानीय समस्याओं की पहचान एवं समाधान करने, पात्र बच्चों को विटामिन-ए की शत-प्रतिशत खुराक सुनिश्चित करने, प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में लर्निंग कॉर्नर विकसित करने तथा बच्चों की नियमित एवं सही ग्रोथ मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके साथ ही बच्चों को पूरक पोषण आहार के प्रति जागरूक करने, आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह पैरेंट मीटिंग आयोजित करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक विकास से जुड़े विभिन्न संकेतकों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सरपंचों एवं ग्राम सचिवों को इन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पंचायत को बच्चों के लिए अनुकूल एवं सक्षम बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

नींव कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायतों को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए गांधी फेलो सुश्री लिलिना डोले एवं सुश्री अंजली सिंह द्वारा लगातार फील्ड स्तर पर पंचायतों के साथ समन्वय एवं सहयोग किया जाएगा।

सरपंचों के नेतृत्व विकास पर विशेष सत्र

नींव कार्यक्रम के ओरिएंटेशन के साथ ही सरपंचों के सेल्फ-लीडरशिप एवं नेतृत्व क्षमता विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को Tree of Life, Sound Play Bank, Creating Emotion Orchestra एवं Introducing Zone of Well-being जैसी गतिविधियों के माध्यम से आत्म-जागरूकता, भावनात्मक समझ, सक्रिय सहभागिता, टीम भावना एवं नेतृत्व कौशल को विकसित करने का अनुभव कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने बच्चों के विकास में पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, विभागीय समन्वय एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्रभावी बदलाव लाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


नींव कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों को केवल प्रशासनिक इकाई के रूप में नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, सीखने और समग्र विकास के लिए सक्रिय एवं जिम्मेदार स्थानीय नेतृत्व के केंद्र के रूप में विकसित करना है।

कार्यक्रम में माइक्रोसेव कंसल्टिंग के स्टेट कंसल्टेंट श्री मोहम्मद आदिल द्वारा वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं PMJDY, PMSBY एवं PMJJBY के संबंध में चर्चा एवं जागरूकता प्रदान की गई, एवं श्री अभय प्रताप रघुवंशी, साइबर सेल द्वारा साइबर फ्रॉड जागरूकता एवं रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.