गणेश उत्सव में श्रेष्ठ 03 झांकियों/पंडालों/समितियों को किया जाएगा पुरस्कृत
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 22 सितम्बर दोपहर 12 बजे तक करें प्रविष्टि
गुना 21 सितम्बर 2026
"दिनांक 12 सितम्बर 2026 को कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रेष्ठ 03 झांकियों/पंडालों/समितियों को पुरुस्कृत किया जाएगा। इस हेतु प्रथम पुरुस्कार राशि 51,000/- रूपये द्वित्तीय पुरुस्कार राशि 21,000/- रूपये एवं तृतीय पुरुस्कार राशि 11000/- रूपये रहेगी।
वितरित की जाने वाली पुरुस्कार राशि में पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सलूजा के द्वारा राशि 21,000/- रूपये कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा राशि 21,000/- रूपये बोहरा समाज के द्वारा राशि 11,000/- रूपये, नगरपालिका परिषद गुना के द्वारा राशि 11,000/- रूपये, श्री सुरेश रघुवंशी द्वारा राशि 11,000/- रूपये, श्री अनिल भार्गव के द्वारा राशि 5,000/-रूपये और श्री सुनील मालवीय के द्वारा राशि 5,000/- रूपये का सहयोग प्रदाय किया गया है।
प्रतियोगिता में पुरुस्कार हेतु मूल्यांकन निम्नांकित 10 आधारों पर किया जाएगा-
1. उचित विद्युत वायरिंग एवं वैध विद्युत कनेक्शन
2.डी.जे. का उपयोग न होना एवं ध्वनि अनुशासन
3. यातायात आवागमन बाधित न होना
4. अग्नि सुरक्षा व्यवस्था
5. स्थल का उपयुक्त चयन एवं आमजन हेतु आवश्यक सुविधाएँ
6. रजिस्टर एवं अभिलेखों का उचित्त संधारण
7. स्वच्छता, डस्टबिन की व्यवस्था एवं प्लास्टिक का उपयोग न होना
8. लोकप्रियता एवं सौंदर्यबोध / आकर्षक प्रस्तुतीकरण
9. गणेश प्रतिमा की गुणवत्ता तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्था
10. अन्य कोई नवीन पहल । नवाचार
जो भी प्रतिभागी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने चाहते है वह दिनांक 22 सितम्बर 2026 तक दोपहर 12 बजे तक गूगल लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScPCGFAnqBjIFpHc-KDgwstpteMbBd7XTgOskanz69zzC38SA/viewform?usp=header के माध्यम से अपनी प्रविष्टि अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
