Type Here to Get Search Results !

मां तुझे प्रणाम योजना के आवेदन पत्र 09 से 22 सितम्बर तक आमंत्रित

 मां तुझे प्रणाम योजना के आवेदन पत्र 09 से 22 सितम्बर तक आमंत्रित


गुना  

श्री प्रशांत सिंह सुमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी गुना ने बताया कि संचालनालय भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत मां तुझे प्रणाम योजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका प्राथमिक उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना तथा भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों एवं दिनचर्या से अवगत कराना है।

मां तुझे प्रणाम योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 के लिये प्रति विकासखंड से 10 युवाओं (05 युवक एवं 05 युवतियों) का चयन भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा या प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थानों से परिचय कराये जाने के लिये किया जाता है। विकासखंड स्तर से चयन में 01 एन.सी.सी., 01 एन.एस.एस., 01 खिलाड़ी, 01 मेधावी छात्र, 01 स्काउट एवं इसी मान से युवतियों का चयन किया जावेगा, जिनकी आयु 15 से 25 वर्ष दिनांक 31 दिसम्‍बर 2027 तक हो।

मां तुझे प्रणाम योजनांतर्गत दिनांक 09 से 22 सितम्बर 2026 तक आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेगे। इसके उपरांत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा वरीयता एवं लॉटरी के माध्यम से युवाओं का चयन किया जावेगा। अनुभव यात्रा के चयन के लिये युवाओं से जिला स्तर पर निर्धारित प्रपत्र में फिटनेस सर्टिफिकेट, चिकित्सा प्रमाण पत्र, जोखिम एवं संबंधित थाने से चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाना है। पूर्व में अनुभव यात्रा पर भेजे गये युवाओं का चयन नहीं किया जावेगा।

जिले के युवक एवं युवतियां जिनकी आयु 15 से 25 वर्ष दिनांक 31 दिसम्‍बर  2026 तक हो, वह एन.सी.सी., एन.एस.एस., खिलाड़ी, मेधावी छात्र, स्काउट विद्या में अपने आवेदन कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग, संजय गांधी खेल परिसर गुना में जमा कर सकते हैं। योजना के आवेदन विभागीय वेबसाइट www.dsywmp.gov.in से एवं कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.