गुना के वार्ड नंबर 20 साईं टाउनशिप कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक, छोटे-छोटे बच्चों को बना खतरा
गुना, अभिनय मोरे।
गुना जिले के वार्ड नंबर 20 स्थित साईं टाउनशिप कॉलोनी में आवारा कुत्तों के आतंक से छोटे-छोटे बच्चे दहशत में हैं। कॉलोनी में घूम रहे आवारा कुत्ते अक्सर बच्चों के पीछे पड़ जाते हैं, जिससे बच्चे डर के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
कॉलोनी वासियों ने बताया कि शाम होते ही कुत्तों के झुंड गलियों में घूमने लगते हैं। बच्चे न तो अकेले खेल पा रहे हैं और न ही ट्यूशन जा पा रहे हैं। कई बार बच्चों को कुत्तों ने दौड़ाया, जिससे वे गिरकर घायल हो गए। रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
