Type Here to Get Search Results !

सिविल अस्पताल आरोन में रक्तदान शिविर, लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रहित

 सिविल अस्पताल आरोन में रक्तदान शिविर, लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रहित



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल आरोन में रेडक्रॉस के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में मानवता और जनसेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। 


रक्तदान के लिए आमजन के साथ जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग, अधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी आगे आए। बीएमओ डॉ. अविनाश रघुवंशी एवं नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन ने स्वयं रक्तदान कर समाज को स्वैच्छिक रक्तदान का प्रेरक संदेश दिया।


डॉ. महेश राजपूत, डॉ. धर्मेंद्र जाट, डॉ. नितिन धाकड़ सहित अन्य चिकित्सकों ने भी रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता की। शिविर में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक व्यक्ति की मदद नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प है।


शिविर की सफलता में सिविल अस्पताल आरोन के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन एवं स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.