बण्डा जहरीली शराब काण्ड के मृतकों को श्रद्धांजलि,पीड़ितों को न्याय दिलाने युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कैंडल मार्च में हुये शामिल।
जहरीली शराब कांड में किसी ने पति,किसी ने भाई,किसी ने बेटा खोया........ दिग्विजय सिंह
सागर / बण्डा जहरीली शराब काण्ड में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय एवं आर्थिक सहायता दिये जानें की मांग को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही।
कैंडल मार्च मकरोनिया नरसिंहपुर रोड स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ हुआ। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर कांग्रेसजन विभिन्न मार्गों से होते हुए रजाखेड़ी बजरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पहुंचे।यहां बण्डा जहरीली शराब काण्ड में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग उठाई गई।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस शासन काल में अगर क्षेत्र की पचास प्रतिशत महिलाएं लिखकर शिकायत देती थी तो उस क्षेत्र की शराब दुकान बंद कर दी जाती थी लेकिन आज भाजपा सरकार में लोगों की मौत हो रही है।बण्डा जहरीली शराब कांड में किसी ने बेटा, किसी ने पति और किसी ने भाई को खोया है
और सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतों की वास्तविक जानकारी शासन प्रशासन द्वारा सार्वजनिक नहीं की जा रही है शासन प्रशासन द्वारा बतए जा रहे आंकड़ों और जमीनी हकीकत में बेहद अंतर दिखाई दे रहा है जो बेहद गंभीर मामला हैं जो जांच का विषय हैं।मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतें महज एक हादसा नहीं,बल्कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है।इस हृदयविदारक घटना के लिए अवैध शराब माफिया के साथ-साथ शासन-प्रशासन भी जवाबदार हैं।मुख्यमंत्री द्वारा अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ घोषित ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति और निर्देश सागर जिलें में यदि वास्तव में प्रभावी होते,तो इस तरह की भयावह घटना सामने नहीं आती।जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बण्डा जहरीली शराब काण्ड की जबाबदारी तय कर कठोर कार्यवाही व पीड़ितों को न्याय व आर्थिक सहायता दिये जानें की पुरजोर मांग उठाई।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री एवं युवा कांग्रेस प्रभारी अशरफ खान ने किया।कैंडल मार्च में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर,हर्ष यादव,पूर्व विधायक सुनील जैन, तरवर सिंह लोधी,पूर्व जिला अध्यक्ष स्वदेश गुड्डू जैन,जगदीश यादव,रेखा चौधरी,राजकुमार पचौरी,सुरेंद्र सुहाने, अमित राम जी दुबे,मुकुल पुरोहित,रामकुमार पचौरी,जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,राकेश राय,जिला कोषाध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर,जिला प्रवक्ता मनोज पवार, सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल,सिन्टू कटारे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह,किरण सोनी,एन एस यू आई अध्यक्ष अक्षत कोठारी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,शिवपाल यादव,पुष्पेंद्र सिंह,रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अक्षय दुबे,एडवोकेट निखिल चौकसे,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी,चक्रेश रोहित, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू, राहुल कुर्मी, नितिन वाजपेई,अमन लोधी, प्रणव प्रताप सिंह राजपूत,शुभम शर्मा,राजा बुंदेला, चैतन्य कृष्ण पांडे,नीरज मुखारया,गुरमीत सिंह आलूबालिया, देवेंद्र पटेल,आर आर पारासर, लगन सिंह, एड.राजेश दुबे,जतिन चौकसे, राजकुमार सिंह धनोरा,जितेंद्र रोहण,पुरुषोत्तम शिल्पी,मनोज राय,कोमल सिंह,अशोक कुशवाहा,सुरेंद्र चावड़ा,अवधेश सिमरिया, प्रमिला सिंह राजपूत,माधवी चौधरी,विजय साहू,राजा सेन,डॉ संदीप सबलोक,सूर्या शुक्ला,रेखा सोनी,संजना कुर्मी,शैलेन्द्र तोमर, अवधेश तोमर,मोहन अहिरवार पार्षद कर्रापुर, सीमा चौधरी पार्षद,संगीता अहिरवार पार्षद, संजय रोहिदास,दीपक कुर्मी,देवप्रशांत सिंह,दुर्गेश अहिरवार,हरगोविन्द कुर्मी,मोती लाल कुर्मी,प्रदीप जैन,गोविन्द सिंह,एड. कमलेश सिंह,आनंद सोलंकी,दुष्यंत बंदेला, अंकेश जैन, संजय सिंह,सरफराज पठान,
अंचल आठया,हेमंत लारिया,मनोज गुप्ता,सतेंद्र दुबे,धन सिंह अहिरवार,प्रेमनारायण अहिरवार, सुनील चौधरी,महेश सेन पप्पू सेन,मदन सेन, राजपाल सिंह, समीर मकरानी,साहित्य पांडे, हर्षवर्धन कुर्मी,अमित नायक,प्रकाश अहिरवार, अरविंद मिश्रा ,ताहिर खान,चमन अंसारी,जय पारासर,विजय पारासर,कदम सिंह,सलमान खान,अमर सींग लोधी,अभय सिंह,गनेश सिंह, आई एम खान, सत्यम चौधरी,शान पठान,गुलाब अहिरवार, अजय मारा,परमसुख कुर्मी,समीर खान,राहुल जैन उदयपुरा,पवन जाटव नरेश संकट शुभम तिवारी सुनील भदोरिया शैलेंद्र यादव संदीप सोनी धर्मेंद्र तोमर सौरभ चौकसे, राजू डिस्क,अजय अहिरवार,शोएब कुरैशी अजहर अहमद,सलमान खान,गुलाब अहिरवार, राजपाल सिंह,राजेश श्रीवास,गंगाराम, तुलसीराम मिश्रा पंचम लाल,अफजल खान, शेख जावेद कलू,रामसेवक अहिरवार,
नन्नू बंसल,खिलान सिंह,सोम तिवारी, शुभम तिवारी,रामबाबू कुर्मी,शुभम राजपाल सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।
