Raghogarh -शासकीय पेंशनर संघ राघौगढ़ की विशेष बैठक आज प्रखर कोचिंग राघौगढ़ पर रखी गई। इसमें 01 अक्टूबर 26 को होने वाली मिनी मैराथन हेतु धावक साथियों को दौड़ किट वितरण की गई। श्री पंकज दीक्षित, योगेन्द्र भारिल्य और ललित वास्त्री द्वारा मैराथन के नियमों पर प्रकाश डाला गया। मिनी मैराथन सुबह 7.30 बजे मंगल भवन राघौगढ़ से प्रारंभ होकर मैन चौराहा, माली मंदिर, निचला बाजार ,खलील चौराहा, रामनगर चौराहा, एस बी आई बैंक ,केनरा बैंक से मुड़ कर बोयज हायर सेकंडरी स्कूल गेट से होते हुए हनुमान छतरी कटरा मोहल्ला से होते हुए वापस मंगल भवन पर समाप्त होगी। पेंशनर संघ राघौगढ़ द्वारा सभी राघौगढ़ वासियों से अपील की गई है कि एक अक्टूबर 26 को सुबह 7.30 मंगल भवन राघौगढ़ पर उपस्थित होकर स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और नशामुक्ति हेतु किये जा रहे इस प्रयास में सहभागी बन कर वरिष्ठ नागरिकों को प्रोत्साहित करें और इस अभियान को घर घर पहुंचाएं।

