Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना पुलिस की विवाहिता के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 मृगवास थाना पुलिस की विवाहिता के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेषण गृह पहुंचाया*



                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए ऐसे प्रकरणों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा विवाहिता के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में लेकर विधिवत बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है ।   


              उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 01 सितंबर 2026 को मृगवास थाने पर 26 वर्षीय विवाहिता द्वारा एक विधि विवादित किशोर के विरुद्ध उसके अपहरण एवं लगभग पंद्रह दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 101/26 धारा 140, 64(2)(एम), 127(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार विधि विवादित किशोर की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ की गई जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर फरार विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में ले लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय विशेष किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया ।


              मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे एवं आरक्षक नीरज धाकड की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.