हिंदूपत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट वीक एवं डे का आयोजन
राघोगढ़। हिंदूपत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, राघोगढ़ में वर्ल्ड फार्मासिस्ट वीक का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। सप्ताह के दौरान दिनांक 19 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक विभिन्न खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके पश्चात 25 सितंबर 2026 को वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में संस्था के HOD सतीश अग्रवाल ने वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के महत्व एवं फार्मेसी के क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण एवं सामूहिक गान की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर संस्था के असिस्टेंट प्रोफेसर विशाल सोनी, कुलदीप मीना, नवीन सैनी, विक्रम मोगिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मेसी के महत्व, फार्मासिस्ट की सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में भूमिका तथा पेशेवर जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
