Type Here to Get Search Results !

हितग्राही को श्रवण यंत्र सहित आवश्यक सहायक सामग्री प्रदान की गई

 सफलता की कहानी 

हितग्राही को श्रवण यंत्र सहित आवश्यक सहायक सामग्री प्रदान की गई


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र गुना में विवेक कॉलोनी गुना निवासी श्री श्याम कुमार अग्रवाल को श्रवण यंत्र, कमर का पट्टा, पैर के पट्टे एवं छड़ी प्रदान की गई।

श्री श्याम कुमार अग्रवाल द्वारा आवश्यक सहायक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रिशु कुमार सुमन ने हितग्राही से चर्चा कर उसकी समस्या जानी तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र द्वारा हितग्राही को तत्काल श्रवण यंत्र, कमर का पट्टा, पैर के पट्टे एवं छड़ी उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त होने पर हितग्राही ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.