Type Here to Get Search Results !

हनुमान गली में साइड मांगने के विवाद में युवक से मारपीट के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

 हनुमान गली में साइड मांगने के विवाद में युवक से मारपीट के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


*तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से तीन आरोपियों की पहचान, दो गिरफ्तार, फरार एक की तलाश जारी*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । विशेष रूप से हिंसक, गंभीर एवं सनसनीखेज घटनाओं में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा विगत दिनों शहर की हनुमान गली में साइड मांगने के विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।


              उल्लेखनीय है कि दिनांक 26 अगस्त 2026 को फरियादी अभय कलावत उम्र 25 वर्ष निवासी तलैया मोहल्ला गुना के द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आज शाम वह अपने घर से बाजार जा रहा था । हनुमान गली में पहुंचने पर उसकी स्कूटी के सामने 2-3 अज्ञात व्यक्ति पैदल चल रहे थे । उसके द्वारा उन्हें साइड हटने के लिए कहने पर उनहोंने आक्रोशित होकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की । फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 497/2026, धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


              घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास प्रारंभ किए गए । पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया । तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से पुलिस द्वारा घटना में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए । जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों 1-समीर पुत्र हबीब खान उम्र 27 वर्ष निवासी कर्नेलगंज गुना एवं 2-आशिक पुत्र काले खां उम्र 26 वर्ष निवासी हड्डीमील गुना को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई । प्रकरण में शेष एक फरार आरोपी की तलाश जारी है ।


        गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक विपिन ओझा, प्रधान आरक्षक शंकर पटेलिया व सैनिक नितिन शर्मा एवं सीसीटीव्ही कंट्रोल से सउनि भूपेन्द्र सेंगर, आरक्षक ओमचरण कुशवाह, महिला आरक्षक साक्षी सिकरवार व महिला आरक्षक संस्कृति रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.