Type Here to Get Search Results !

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित

 सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित


गुना  

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला गुना रोजगार कार्यालय के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती कैंप आज आजीविका भवन चांचौड़ा में किया गया जिसमें गांवों से 27 युवाओं ने भाग लिया शारीरिक मापदंड के अनुसार सुरेंद्र कुमार भर्ती अधिकारी ने 11 युवाओं का चयन किया। यह कैंप चांचौड़ा आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक श्री अजब सिंह लोधा एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। 

जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया अगला कैंप दिनांक  दिनांक 16 सितम्‍बर 2026 जनपद पंचायत आजीविका भवन कुंभराज में दिनांक 17 सितम्‍बर 2026 जनपद पंचायत आजीविका भवन राधौगढ़ में दिनांक 18 सितम्‍बर 2026 जनपद पंचायत आजीविका भवन बमोरी में दिनांक 19 सितम्‍बर 2026 जनपद पंचायत आजीविका भवन आरोन में सुबह 11:00 से 3:00 तक अयोजन किया जायेगा। 

शिविर में चयनित युवाओं को जयपुर में 01 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष की आयु तक  स्थाई नौकरी दी जाएगी औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, इंदौर, उज्जैन, गुना, आगर मालवा, राजगढ़,खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि। 15000/- से 25000/- की सैलरी पर रखा जाएगा। सुविधा:- पीएफ,पेंशन,ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन  वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।

इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10 वीं पास उम्र 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर हो वे उक्त स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी आधार कार्ड,दो फोटो रजिस्ट्रेशन शुल्क 350/- चयनित उम्मीदवार को क्यू आर कोड से जमा करना होगा अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क कर सकते है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.