*अवैध शराब के विरूद्ध गुना पुलिस का सतत प्रहार*
राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में पुलिस एवं आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध सुंयुक्त बडी कार्यवाही
*8,600 लीटर लहान सहित शराब निर्माण में उपयोगी भट्टियां व अन्य सामग्री का नष्टीकरण, 520 लीटर कच्ची शराब जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरूद्ध निर्णायक अभियान चलाकर नशा माफियाओं, तस्करों, अवैध कारोबारियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निरंतर, कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा बीती सुबह जिले के राघौगढ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में दबिश देकर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है ।
राघौगढ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रुप से शराब बनाये जाने की सूचना पर गत दिनांक 09 सितंबर 2026 को पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा ग्राम राजपुरा में दबिश दी गई । पुलिस दबिश की भनक लगते ही अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए । इस दौरान टीमों द्वारा आसपास खेतों एवं झाडियों में सर्चिंग करने पर बड़े-बड़े ड्रमों एवं टंकियों में शराब बनाने के लिये तैयार किया गया करीबन 8,600 लीटर लहान एवं हाथभट्टी पर तैयार की हुई 520 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा एक मोटर साइकिल बरामद हुई । मौके से बरामद लहान कीमती करीबन 8.5 लाख रुपये का मौके पर ही विधिवत नष्टीकरण किया गया । इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोगी अन्य सामग्रियों भट्टी, हौज आदि को भी नष्ट किया गया तथा बरामद 520 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती 52 हजार रुपये एवं एक मोटर साइकिल को विधिवत जप्त कर शराब के इस अवैध कारोबार में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध राघौगढ थाने में अप.क्र. 248/26 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया हैं । फरार आरोपियों की पहचान एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं ।
अवैध शराब के विरुद्ध इस कार्यवाही में एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद साहू, जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, उपनिरीक्षक हेमंत राजपूत, सउनि विजय गुडसेले, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, प्रधान आरक्षक हृदेश कुमार, आरक्षक नंदकिशोर बाथम, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक अवधेश शाक्य आरक्षक कपिल ओझा, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक बृजेश साहू, आरक्षक रितेश कुमार, थाना विजयपुर से आरक्षक चंद्रभान, आरक्षक रामवीर रघुवंशी, आरक्षक रामकुमार, थाना धरनावदा से सउनि अशोक निदानिया, सउनि अजमेर सिंह रावत, आरक्षक अब्दुल शाबिर, आरक्षक आकाश, आरक्षक विनीत लोधी, पुलिस लाईन से सउनि रामपाल जाटव, प्रधान आरक्षक महावीर सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक कमलेश सैनी, प्रधान आरक्षक रामनरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक मनीष सुर्वे, प्रधान आरक्षक आनंद भदौरिया, आरक्षक फिरोज खान, आरक्षक अभिषेक रघुवंशी तथा आबकारी विभाग से उपनिरीक्षक मोहनीष शर्मा, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण अटारिया, उपनिरीक्षक वर्धमान जैन, प्रधान आरक्षक रामहेत कुशवाह, आरक्षक अरुण शर्मा, आरक्षक गोविन्द मीना, आरक्षक दिनेश राठौर, आरक्षक कमल बारोदिया, एवं आरक्षक जैम्मा एक्का आदि पुलिस फोर्स मौजूद रहा ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन एवं विक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सतत एवं कठोर कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी ।
