Type Here to Get Search Results !

जैन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया

 जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा

 जैन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। 

अपने निर्णय पर अडिग रहकर जीवन में सफलता पाये। मुनि श्रमण सागर जी 


राघौगढ़ 13 सितंबर। जैन मिलन राघौगढ़ के तत्वावधान में सिंघई नेमीचंद जैन पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से राघौगढ़ नगर में चातुर्मास कर रहे मुनि श्रमण सागर जी, मुनि ओंकर सागर जी के पावन सानिध्य में स्व डॉ विनोद कुमार जैन की पुण्य स्मृति में जैन समाज राघौगढ़ के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक विजय कुमार जैन, जैन समाज राघौगढ़ के अध्यक्ष एवं जैन मिलन के वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सिंघई अशोक कुमार भारिल्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष चंद्र चौधरी, जैन मिलन राघौगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन एवं शाखा मंत्री राजीव कुमार जैन, युवा जैन मिलन के अध्यक्ष आकाश जैन ने दीप प्रज्वलन किया। आचार्य विद्यासागर जी महाराज की संगीतमय पूजन का वाचन महिला जैन मिलन की अध्यक्ष श्रीमती अंतिम जैन एवं श्रीमती शिल्पा रावत ने किया।

                           राष्ट्रीय संरक्षक विजय कुमार जैन ने कहा राघौगढ़ नगर में सिंघई नेमीचंद जैन पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से जैन मिलन राघौगढ़ के तत्वाधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सन 1997 से किया जा रहा है।  ट्रस्ट द्वारा सहयोग कर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहन दिया जाना सराहणीय है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय समन्वयक विकास कुमार जैन ने बताया इस वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 1 से 5 तक जिन छात्र-छात्राओं में वार्षिक परीक्षा में 80% अंक प्राप्त किए हैं एवं कक्षा 6 से 12 तक जिन्होंने 75% अंक प्राप्त किए हैं ऐसे प्रतिभावान 55 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ लेशाशु जैन एवं उनकी माता जी श्री मती कुशल जैन का दुपट्टा डालकर पुष्पाहार पहना कर सम्मान किया।

                          प्रतिभा सम्मान समारोह में गौरव के क्षण रहे की इस वर्ष मुनि श्रमण सागर जी एवं मुनि ओंकार सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रमण धारा प्रवचन माला में मंगल प्रवचन करते हुए आज मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने विशेष रूप से  छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शक प्रवचन देते हुए कहा जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपना लक्ष्य बनाएं और जो लक्ष्य बनाया है उस लक्ष्य पर अडिग रहकर सफलता पाए। लक्ष्य चाहे आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक सहित कोई भी हो निर्धारित लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। जो गलत निर्णय ले लेते हैं उन्हें सफलता नहीं मिलती है। जीवन में जहां भी अच्छी चीज मिले उसे सीखने का प्रयास करें। मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने प्रवचन के समापन अवसर पर प्रेरणादायी स्वरचित कविता सुनायी "पाता मंजिल वही है जिसने ठान लिया तो ठान लिया।" अंत में जैन मिलन के शाखा मंत्री राजीव कुमार जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

जैन मिलन के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार जैन कोषाध्यक्ष रुपेश चौधरी आदि का सक्रिय सहयोग।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.