Type Here to Get Search Results !

सौरभ यादव बने युवा यादव महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष

सौरभ यादव बने युवा यादव महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष



चाचौड़ा-बीनागंज। अखिल भारतीय युवा यादव महासभा मध्यप्रदेश द्वारा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर सौरभ यादव, निवासी चाचौड़ा-बीनागंज, जिला गुना को युवा यादव महासभा मध्यप्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. पुष्पेंद्र सिंह यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दादा श्री जगदीश यादव जी की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बलवीर यादव जी की सहमति से सौरभ यादव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नियुक्ति पत्र में सौरभ यादव से समाज के सर्वांगीण विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।


सौरभ यादव की नियुक्ति पर क्षेत्र के युवाओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सौरभ यादव ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एव पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के हित में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.