Type Here to Get Search Results !

कुंभराज थाना क्षेत्र के ग्राम भमावद में नाबालिग को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 कुंभराज थाना क्षेत्र के ग्राम भमावद में नाबालिग को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में घटित गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में प्रत्येक पहलू का सूक्ष्मता से परीक्षण करते हुए प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी  निरीक्षक अमित अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा नाबालिग को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 11 सितंबर 2026 को गुना जिले के कुंभराज थानांतर्गत ग्राम भमावद में एक नाबालिग बालक द्वारा पेड पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली गई थी । घटना की सूचना पर कुंभराज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई ।


               मर्ग जांच के दौरान पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों एवं अन्य साक्षियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच की गई । जांच में सामने आया कि मृतक नाबालिग को रामधन प्रजापति निवासी ग्राम भमावद के द्वारा मानसिक रुप से प्रताडित किया गया जिसकी प्रताडना के कारण उसके द्वारा आत्महत्या की गई । इस संबंध में मृतक द्वारा एक सुसाइड नोट भी छोडा गया था तथा मृत्यु से पूर्व एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया था । मर्ग जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर दिनांक 13 सितंबर 2026 को आरोपी रामधन प्रजापति निवासी ग्राम भमावद के विरुद्ध कुंभराज थाने में अप.क्र. 162/26 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कुंभराज थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए । पुलिस द्वारा लगातार की जा रही तलाश एवं प्रयासों के परिणामस्वरूप गत दिनांक 26 सितंबर 2026 को प्रकरण में आरोपी रामधन पुत्र तुलसीराम प्रजापति उम्र 30 साल निवासी ग्राम भमावद थाना कुंभराज को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।  


               कुम्भराज थाना पुलिस की इस कार्यवाही में  थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक जमसन बुनकर, आरक्षक अजय रघुवंशी, आरक्षक अवलेश एवं आरक्षक श्रीकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

               गुना पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने जैसे संवेदनशील मामलों में प्रत्येक तथ्य एवं परिस्थिति की निष्पक्षता से जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.