Type Here to Get Search Results !

शांतिधाम के सौंदर्यीकरण की संभागीय आयुक्‍त ने की सराहना, बोले- परिसर को बेहतर ढंग से मेंटेन रखें

 शांतिधाम के सौंदर्यीकरण की संभागीय आयुक्‍त ने की सराहना, बोले- परिसर को बेहतर ढंग से मेंटेन रखें

कलेक्टर ने कहा- हर पंचायत में विकसित हों ऐसे मॉडल, सकारात्मक संदेश देता है स्वच्छ और सुंदर परिसर


गुना 

संभागीय आयुक्‍त श्री मनोज खत्री ने आज विकासखण्‍ड बमोरी की ग्राम पंचायत उकावत में शांतिधाम के सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना करते हुए परिसर को इसी तरह व्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से मेंटेन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में उपलब्ध स्थान पर की गई सजावट की सराहना की और लोगों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था को और बेहतर करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि इस तरह के मॉडल हर पंचायत में विकसित किए जाने चाहिए, जिससे स्वच्छ एवं सुंदर सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से सकारात्मक संदेश जाता है।

बाउंड्रीवाल के आसपास किया सौंदर्यीकरण

ग्राम पंचायत उकावत में शांतिधाम की बाउंड्रीवाल के आसपास उपलब्ध स्थान को व्यवस्थित करते हुए आकर्षक ढंग से सजाया गया है। संभागायुक्त श्री मनोज खत्री ने मौके पर पहुंचकर किए गए कार्य का अवलोकन किया तथा पंचायत की इस पहल की सराहना की।

बैठने की व्यवस्था बेहतर करने का सुझाव

ग्वालियर संभागीय आयुक्‍त श्री खत्री ने शांतिधाम परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही यहां आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की व्यवस्था को और बेहतर करने का सुझाव दिया।

हर पंचायत में विकसित हों ऐसे मॉडल

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि पंचायतों को स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं उपयोगी बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। ऐसे प्रयास अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायी मॉडल बन सकते हैं।

इस दौरान एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे सहित पंचायत के लोग एवं आमजन उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.