इण्डस्ट्रियल क्षेत्रांतर्गत सेठ & संस फर्म की गोदाम से ट्रेक्टर की बैट्रियां चोरी के मामले में कैंट थाना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही
*चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुई दोंनों बैट्री बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चोरी, नकबजनी आदि वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित सेठ & संस फर्म की गोदाम से ट्रेक्टर की बैट्रियां चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुईं दोंनो बैट्रियां बरामद की गई हैं ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 जुलाई 2026 को सेठ & संस फर्म की इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित गोदाम के चौकीदार पृथ्वीराज यादव निवासी ग्राम मालपुर के द्वारा, गोदाम से दिनांक 29-30 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात में ट्रेक्टर की दो बैट्रियों के चोरी होने संबंधी रिपार्ट कैंट थाने में दर्ज कराई गई थी । उसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 644/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । साथ ही तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन प्रयास किए गए । इसी दौरान उक्त चोरी को अंजाम देने में आरोपीगण सौरभ सिकरवार निवासी बलवंतनगर गुना एवं राहुल कुशवाह निवासी नजूल कॉलोनी की संलिप्तता ज्ञात होने पर केंट थाना पुलिस द्वारा गत दिनांक 18 सितंबर 2026 को दोंनों संदेहियों 1-सौरभ पुत्र राजेश सिकरवार उम्र 29 साल निवासी बलवंतनगर गुना एवं 2-राहुल उर्फ बंटी पुत्र देवीलाल कुशवाह उम्र 26 साल निवासी नजूल कालोनी, गुना को विधिवत अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ में दोनों ने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिससे प्रकरण में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुई दोंनो बैट्रियां बरामद की गईं है । बरामदगी की कार्यवाही उपरांत गिरफ्तारशुदा आरोपियों को आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।
कैंट थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि मिट्ठूलाल बिसोरिया, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक अंशुल रघुवंशी एवं आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
