Type Here to Get Search Results !

मधुसूदनगढ थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया

 मधुसूदनगढ थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमील उद्दीन सिद्दीकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है । 


            उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 को फरियादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग भतीजी के दिनांक 11 अगस्त 2026 से लापता होने की सूचना मधुसूदनगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी । शिकायत के आधार पर मधुसूदनगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 121/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा बालिका की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस द्वारा लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप गत दिनांक 13 सितंबर 2026 को किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि रोशन मीना निवासी ग्राम खेजरा बेहरा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी रोशन मीना के विरुद्ध प्रकरण में धारा 87, 64(2)(m) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई और आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को आरोपी रोशन पुत्र मुन्ना मीना उम्र 21 साल निवासी ग्राम खेजरा बेहरा थाना कुंभराज जिला गुना को  गिरफ्तार कर माननीय न्याायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । 

              मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, उपनिरीक्षक अजय सिंह चौहान, उपनिरीक्षक पंजाब सिंह, उपनिरीक्षक अंजली गुप्ता, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, आरक्षक संजीव रघुवंशी एवं महिला आरक्षक रीना राजपूत की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.