श्री मदन मोहन सरकार मंदिर आरोन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
जल अभिषेक कर की महा आरती ,आचार्य पंडित परशुराम शर्मा ने दी शुभकामनाए
Aron- श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आरोन के प्रतिष्ठित श्री मदन मोहन सरकार मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आचार्य पंडित परशुराम शर्मा ने श्री मदन मोहन सरकार का अभिषेक कर पूजा अर्चना कर आरती की और प्रसाद वितरण कराया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देर रात तक दर्शन करने का सिलसिला चलता रहा आचार्य पंडित परशुराम शर्मा ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भक्तों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा देवेंद्र शर्मा धर्मेंद्र शर्मा उनारसी कला परिवार ने भी श्री मदन मोहन सरकार के भक्तों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
