*गुना पुलिस की जुआ/सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर सट्टा पर्ची काटते 02 सट्टेबाज एवं सट्टा लगाने आये 07 सटोरिये पकड़े
*दोंनों प्रकरणों में कुल 09 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही, नकदी, सट्टा पर्चियां एवं अन्य उपकरण जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विविध अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार और उनकी टीम द्वारा शहर में सट्टेबाजी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 09 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को गुना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शहर के उदासी आश्रम क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टा पर्ची काट रहा है तथा उसके पास कुछ लोग सट्टा लगा रहे हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची । जहां पर एक व्यक्ति सट्टा पर्ची काटते तथा उसके आसपास 06-07 लोग सट्टा लगाते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम ने तत्परता से उनकी घेराबंदी कर मौके पर मौजूद सभी 08 व्यक्तियों को पकड़ लिया । पूछताछ में सट्टा पर्ची काटने वाले व्यक्ति ने अपना नाम 1-शंभुदयाल पुत्र प्रेमनारायण नामदेव उम्र 72 वर्ष निवासी उदासी आश्रम गुना का बताया । पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टे के 4,460 रुपये नकद एवं सट्टा अंक लिखी पर्चियां व अन्य सट्टा उपकरण जप्त किए गए एवं आरोपी शंभुदयाल के आसपास खड़े होकर सट्टा लगाते हुये पकड़े गये 07 सटोरियों ने अपने नाम 2-प्रदीप पुत्र जगदीश श्रीवास्तव उम्र 43 साल निवासी नयापुरा गुना, 3-सुनील पुत्र हल्के रजक उम्र 25 साल निवासी पुरानी छावनी गुना, 4-नवनीत पुत्र देवीलाल नामदेव उम्र 44 साल निवासी सिसोदिया कालोनी गुना, 5-सुनील पुत्र भगवान सिंह कुशवाह उम्र 30 साल निवासी पुरानी छावनी गुना, 6-इरफान पुत्र गुलफाम खान उम्र 34 साल निवासी गुलाबगंज केंट गुना, 7-दौलत पुत्र दयाराम जाटव उम्र 38 साल निवासी जवाहर कालोनी हड्डीमील गुना एवं 8-राजकुमार पुत्र रामसिंह जाटव उम्र 38 साल निवासी भुल्लनपुरा गुना के बताये गये । पुलिस द्वारा इन सभी के कब्जे से सट्टा अंक लिखी एक-एक पर्ची जप्त की गईं हैं । मामले में सभी आठ आरोपियों के विरुद्ध गुना कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 661/26, धारा 4(क) धृत क्रीड़ा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
इसी प्रकार गुना कोतवाली पुलिस को सुगन चौराहे के पास स्थित बापू पार्क की पार्किंग में भी एक व्यक्ति द्वारा सट्टा पर्ची काटे जाने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से सट्टा पर्ची काट रहे मयंक पुत्र संजीव अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी सिसोदिया कॉलोनी गुना को पकड़ा गया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 140 रुपये नकद एवं अन्य सट्टा उपकरण जप्त किए गए है । इस मामले में आरोपी के विरुद्ध गुना कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 662/26, धारा 4(क) धृत क्रीड़ा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
गुना कोतवाली पुलिस की सट्टे के विरूद्ध उपरोक्त कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, आरक्षक अमित कुशवाह एवं आरक्षक रतन सिंह की विशेष भूमिका रही है ।
