Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री कन्याल ने 04 जरूरतमंद हितग्राहियों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दी आर्थिक सहायता

 कलेक्टर श्री कन्याल ने 04 जरूरतमंद हितग्राहियों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दी आर्थिक सहायता


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जिले के 04 जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

जामनेर तहसील मकसूदनगढ़ निवासी श्री वसीम खान ने पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। इसी प्रकार घोषीपुरा निवासी श्रीमती रामश्री ने अपनी बेटी के उपचार के लिए, श्रीमती प्रीति को आर्थिक सहायता के लिए तथा राघौगढ़ निवासी श्री कमलेश ने उपचार के लिए सहायता राशि की मांग की थी।

कलेक्टर श्री कन्याल ने चारों आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रत्येक हितग्राही को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से स्वीकृत की तथा सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.