*फरार वारंटियों की धरपकड़ में गुना पुलिस को बड़ी सफलता*
*चांचौड़ा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार 07 स्थायी वारंटी किये गिरफ्तार
*गुना पुलिस की कार्ययोजना एवं अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय से मिली महत्वपूर्ण सफलता*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों के फरार आरोपियों एवं माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों में लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा राजस्थान पुलिस के सहयोग से महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चांचौड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 07 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है ।
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले के ऐसे फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जो अन्य जिलों एवं राज्यों में निवासरत हैं । इसके तहत संबंधित जिला एवं राज्य पुलिस से समन्वय स्थापित कर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की सूची साझा की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । इसी कार्ययोजना के तहत चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा राजस्थान राज्य के थाना मनोहरथाना एवं थाना जाबर पुलिस से समन्वय स्थापित कर संयुक्त प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे सात स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली ।
उल्लेखनीय है कि चांचौड़ा थाने के 1-अप.क्र. 218/17 धारा 363, 376 भादवि व 5/6 पास्को एक्ट, 2-अप.क्र. 471/18 धारा 279, 337 भादवि, 3-अप.क्र. 154/19 धारा 294, 427, 504, 34 भादवि एवं 4-अप.क्र. 285/21 धारा 279, 337 भादवि के आरोपियों के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर न्यायालय में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु माननीय न्यायालय चांचौड़ा द्वारा न्यायालयीन प्र.क्र. क्रमश: 01/20 (आरोपी ओमप्रकाश भील निवासी मबासा, जावर), प्र.क्र. 819/19 (आरोपी मुकेश गाड़री निवासी कृष्णपुरा, मनोहरथाना), प्र.क्र. 235/20 (आरोपी चैन सिंह गुर्जर एवं अमर सिंह गुर्जर निवासीगण शाल्याखेड़ी, मनोहरथाना), प्र.क्र. 889/21 (आरोपी महेन्द्र भील निवासी कानवा) तथा चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 12/22 एवं 27/22 धारा 138 एन.आई. एक्ट में आरोपित क्रमश: दुष्यंत साहू निवासी मनोहरथाना एवं रईश खांन निवासी मनोहरथाना के विरूद्ध अलग-अलग 07 स्थायी वारंट जारी किए गए थे ।
उपरोक्त सभी प्रकरणों में फरार वारंटियों की चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद दूसरे राज्य में निवासरत होने के कारण इन वारंटियों की गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी । अन्य जिलों एवं राज्यों में निवासरत गुना जिले के फरार आरोपियों, व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस की कार्ययोजना सफल हुई और राजस्थान राज्य के थाना मनोहरथाना एवं थाना जाबर पुलिस के सहयोग से चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा उपरोक्त सातों प्रकरणों में लंबे-लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी क्रमश: 1-ओमप्रकाश पुत्र खेमचंद भील उम्र 34 साल निवासी ग्राम मबासा थाना जाबर जिला झालाबाड़ (राजस्थान), 2-मुकेश पुत्र बाबूलाल गाड़री उम्र 33 साल निवासी ग्राम कृष्णपुरा थाना मनोहरथाना जिला झालाबाड़ (राजस्थान), 3-चैनसिंह पुत्र मांगीलाल गुर्जर उम्र 58 साल निवासी ग्राम शाल्याखेड़ी थाना मनोहरथाना जिला झालाबाड़ (राजस्थान), 4-हरिचरण पुत्र अमर सिंह गुर्जर उम्र 41 साल निवासी ग्राम शाल्याखेड़ी थाना मनोहरथाना जिला झालाबाड़ (राजस्थान), 5-महेन्द्र पुत्र मांगीलाल भील उम्र 33 साल निवासी कानवा (राजस्थान), 6-दुष्यंत पुत्र लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 44 साल निवासी मनोहरथाना जिला झालाबाड़ (राजस्थान) तथा 7-रईश उर्फ जाजू खान पुत्र सलीम मौहम्मद उर्फ पप्पू उस्ताद उम्र 37 साल निवासी मनोहरथाना जिला झालाबाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । उपरोक्त वारंटियों को गिरफ्तार करने में निम्नानुसार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है :-
*थाना चांचौड़ा :* थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, सउनि अरुण भदौरिया, प्रधान आरक्षक अशोक बारिया, आरक्षक सत्येन्द्र लोधी, आरक्षक अमित राजावत, आरक्षक जशरथ कुशवाह एवं सैनिक विजय सिंह ।
*थाना मनोहरथाना :* थानाधिकारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार, आरक्षक कार्तिक, आरक्षक रोहित, आरक्षक रवि कुमार एवं आरक्षक महेश कुमार ।
*थाना जाबर :* थानाधिकारी निरीक्षक भंवर सिंह, प्रधान आरक्षक हुकुमचंद्र एवं आरक्षक राजवीर सिंह ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालयीन कार्यवाही को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । अन्य जिलों एवं राज्यों में निवासरत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित पुलिस इकाइयों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाहियां निरंतर जारी हैं ।
