Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस ने तोड़-फोड़ के 08 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*


*चांचौड़ा थाना पुलिस ने तोड़-फोड़ के 08 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा तोड़-फोड़ के 08 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में आरोपी बने सिंह तंबर निवासी ग्राम धुआड़िया थाना मनोहरथाना (राजस्थान) के द्वारा संपत्ति तोड़-फोड़ की एक घटना को लेकर उसके विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 499/18 धारा 427 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय चांचौड़ा द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 53/19 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।


               चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी बने सिंह तंबर की निरंतरता से तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को मुखबिर सूचना पर चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी बने सिंह पुत्र गंगाराम तंबर निवासी ग्राम धुआड़िया थाना मनोहरथाना जिला झालाबाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चांचौड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


                 चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजोरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हरिसिंह सेन, आरक्षक सत्येंद्र लोधी, आरक्षक रोहित भदौरिया एवं आरक्षक जगदीश पुष्पद की सराहनीय महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.