09 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित
गुना
म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, गुना शहर अंतर्गत 11 केव्ही बूढे बालाजी फीडर पर मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक लक्ष्मीगंज, सोनी कॉलोनी, दूबे कॉलोनी, बैजू चौराह, जयस्तंभ चौराह, चौधरन कॉलोनी, तलैया मौहल्ला, हरिओम किराना, पुरानी छावनी, सोनी कॉलोनी एवं धाकड़ कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्त समयावधि को आावश्यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।
