*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*
*चांचौड़ा थाना पुलिस ने लूट के 11 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा लूट के 11 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में आरोपी जितेन्द्र मीना निवासी ग्राम मालोनी थाना चांचौड़ा के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 313/15 धारा 382, 294 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय चांचौड़ा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 287/15 में उसके विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।
चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी जितेन्द्र मीना की निरंतरता से तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को मुखबिर सूचना पर चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र कमरलाल मीना उम्र 18 साल निवासी ग्राम मलोनी थाना चांचौड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चांचौड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजोरिया, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, प्रधान आरक्षक प्रदीप मशराम, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक शिवप्रताप तोमर एवं आरक्षक राजू रजक की सराहनीय भूमिका रही है ।
