दिनांक 15 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक शहर म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 11 केव्ही बीजी रोड फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक बजरंगगढ़ बायपास रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विध्यांचल कॉलोनी, साईधाम पार्ट 2, विधार्थीनगर, गुर्जर कॉलोनी, पत्रकार, फुलवारी कॉलोनी, गोकुल सिंह का चक, ट्रांसपोर्ट नगर, चिंताहरण क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
इसी प्रकार प्रबंधक कैंट म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 33/11 केव्ही पावर हाऊस कैम्पस गुना से निकलने वाले 11 केव्ही कैंट फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक घोसीपुरा, बांसखेडी, आजाद कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सैय्यदपुरा, सीताराम कॉलोनी, हीराबाग कॉलोनी, गोविंद गार्डन, लूसन बगीचा, कलेक्ट्रेट परिसर एवं एसपी ऑफिस परिसर ऑफीसर कॉलोनी, हनुमान चौराहा मुंशीपुरा, सैययदपुरा एवं कालापाठा आदि क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्त समयावधि को आवश्यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।
