दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग हेतु चिन्हांकन शिविर 2 नवंबर को
राघोगढ़- नगर पालिका परिषद राघोगढ़ द्वारा भारत सरकार की एडीआईपी एवं राष्ट्रीय वायोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनों को निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु दिनांक 2 नवंबर 2026 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से जनपद पंचायत राघौगढ़ के मीटिंग हाल में चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सम्मिलित होने वाले हितग्राही आधार कार्ड साथ लाये। दिव्यांगजनों के लिए 40% या उससे अधिक दिव्यागता का युडीआईडी कार्ड आवश्यक है। इसके अतिरिक्त बीपीएल कार्ड अथवा 22500 प्रतिमाह से कम आय का प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। निवास प्रमाण हेतु आधार कार्ड एवं समग्र आईडी साथ लाना अनिवार्य है। वृद्धजनों के लिए 60 वर्ष या उससे अधिक आयु होना आवश्यक है। पूर्व में सामान्य सहायक उपकरण प्राप्त कर चुके हितग्राहीयो के लिए उपकरण प्राप्ती की तिथि से तीन वर्ष तथा बैटरी चालित ट्राईसाइकिल प्राप्त कर चुके हितग्राहीयो के लिए 5 वर्ष की अवधि पुर्ण होना आवश्यक है।जिन पात्र हितग्राहियों के लिए निर्धारित अवधि पूर्ण हो चुकी है बे भी आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर अपना चिन्हांकन करवा सकते हैं।
