Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

 जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

विजेता प्रतिभागी संभाग स्तरीय युवा उत्सव में करेगें जिले का प्रतिनिधित्व


गुना 

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जिला गुना ने बताया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना में 05 विधाओं समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, पेटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड नाटक विद्या में किया गया। 

जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ डॉ. सुमनलता श्रीवास्तव प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शुभारंभ के अवसर पर डॉ. मनोज भिरोरिया एन.सी.सी. प्रभारी, डॉ. प्रशांत चैधरी, डॉ. ललित नामदेव, डॉ. सोनू जैन, डॉ. रष्मि एवं डॉ. गोयल द्वारा प्रतिभागियों को अपनी विद्या का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने हेतु कहा गया। जिला स्तरीय युवा उत्सव की संक्षिप्त जानकारी श्री दुर्गेश चंद सक्सैना द्वारा मुख्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों को दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। 

जिला स्तरीय युवा उत्सव की समूह लोकगीत विधा में एमएलबी गुना, आशा ग्लोवल स्कूल, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 गुना, लिटिल हाईट स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। समूह लोकनृत्य विधा में ओमकार कॉलेज, संदीपनी विद्यालय गुना, कस्तूरवा बालिका कॉलेज गुना, ओमकार कॉलेज पेरामेडीकल, शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0वि0 क्रमांक 1 गुना, नीलवर्ल्‍ड स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसी प्रकार नुक्कड नाटक, कविता लेखन एवं पेटिंग विधा में भी विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने भागीदारी की। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में लोकनृत्य विधा में संदीपनी विद्यालय गुना के प्रतिभागी प्रथम स्थान पर तथा ओमकार कॉलेज गुना के प्रतिभागी द्वितीय स्थान पर एवं कस्तूरवा कॉलेज गुना के प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे। 

लोकगीत विधा में लिटिल हाईट स्कूल के प्रतिभागी प्रथम स्थान पर, आशा ग्लोबल स्कूल के प्रतिभागी द्वितीय स्थान पर तथा एमएलबी स्कूल के प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे। नुक्कड नाटक विधा में नील वर्ल्‍ड स्कूल के प्रतिभागी प्रथम स्थान पर रहे। कविता लेखन विधा में खुशी शर्मा प्रथम स्थान पर, अंजली धाकड द्वितीय स्थान पर तथा अमित खरे तृतीय स्थान पर रहे। 

पेंटिग विधा में रिद्दी शाक्य प्रथम स्थान पर शुभम परिहार द्वितीय स्थान पर तथा मान्या शर्मा तृतीय स्थान पर रही। जिला स्तरीय युवा उत्सव के समापन पर समस्त विजेता प्रतिभागियों को शील्ड प्रदाय की गई। 

कार्यक्रम का संचालन श्री शिवराज सिंह भदौरिया संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक आरोन द्वारा तथा खिलाडियों का पंजीयन श्री अनुप कुमार शर्मा संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक द्वारा किया गया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.