Type Here to Get Search Results !

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर वार्डों का भ्रमण

 जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर वार्डों का भ्रमण




राघौगढ़-विजयपुर। नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर में जनगणना 2027 के कार्य के अंतर्गत द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव एवं जिला जनगणना प्रभारी मनोज कनाडे द्वारा विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया गया।


भ्रमण के दौरान जनगणना कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वार्डों की स्थिति का निरीक्षण किया।

नगर पालिका परिषद द्वारा जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान नगर पालिका से आरिफ खान संजय मेर एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.