विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद के लिए पंजीकरण आमंत्रित
गुना
माई भारत गुना द्वारा ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुना जिले के 18 से 25 वर्ष (आयु कट-ऑफ तिथि 17/08/2026) के प्रतिभाशाली युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। पूर्व में राष्ट्रीय दौर (National Round) में भाग ले चुके प्रतिभागी इसमें आवेदन के पात्र नहीं होंगे। प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को विशेषज्ञ पैनल के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रस्तुति के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
इच्छुक एवं पात्र युवा आधिकारिक पोर्टल mybharat.gov.in पर लॉगिन कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान की जानकारी बाद में पंजीकृत आवेदकों को उपलब्ध कराई जाएगी।
