Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस ने 20.37 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार

 *नशे के सौदागरों पर गुना पुलिस का सतत प्रहार*


*चांचौड़ा थाना पुलिस ने 20.37 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार


*02 लाख रुपये की स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित करीब 03 लाख मूल्य का मशरुका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं इन गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 20.37 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।


               गौरतलब है कि दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को चांचौड़ा थानांतर्गत बीनागंज चौकी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए बागेश्वर मंदिर के पास ऊमरथाना के रास्ते पर नाकावंदी कर एक पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक MP04 YD 4532 पर स्मैक तस्करी कर रहे आरोपी अरबाज पुत्र मदीन खान उम्र 24 साल एवं राजा उर्फ छोटू पूत्र सरफराज खान उम्र 32 साल निवासीगण शिवनगर थाना निशादपुर जिला भोपाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20.37 ग्राम अवैध स्मैक कीमती करीबन 02 लाख रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल कीमती 01 लाख रूपये सहित कुल 03 लाख रूपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है । पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 381/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है । पुलिस द्वारा प्रकरण में बरामद स्मैक की आपूर्ति के स्रोत, तस्करी के अन्य संभावित ठिकानों एवं इनके नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है ।


               नशे के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राकेश कुमार, सउनि तारचंद सगर, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक शिवप्रताप तोमर, आरक्षक अमित राजावत एवं आरक्षक राजू रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही सतत जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.