Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना पुलिस की सतर्क एवं सटीक कार्यवाही, 20.61 ग्राम स्मैक सहित दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 *नशे  के विरूद्ध गुना पुलिस का लगातार प्रहार*


मृगवास थाना पुलिस की सतर्क एवं सटीक कार्यवाही, 20.61 ग्राम स्मैक सहित दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार


*2.10 लाख मूल्य की स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 3.10 लाख का मशरूका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी और वैधानिक कार्यवाहियां सुनिश्चित की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस ने तत्परता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए राजस्थान तरफ से बाइक पर स्मैक तस्करी कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2.10 लाख मूल्य की स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 3.10 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को मृगवास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान के छबड़ा तरफ से एक बिना नंबर की बजाज सीटी 100 मोटर सायकिल पर दो व्यक्ति नशीला पदार्थ स्मैक लेकर सानई होते हुए बीनागंज की ओर जाने वाले हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए मृगवास थानांतर्गत सानई चौकी से तत्काल पुलिस की एक टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई । टीम द्वारा तुरंत कुम्भराज-सानई रोड़ पर जयश्रीराम धर्मकांटे के पास नाकाबंदी की गई, जहां पर कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार हुलिए की मोटर सायकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये, पुलिस द्वारा उन्हें भागने का अवसर न देते हुए घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 1-रामराज पुत्र मुकेश मीना उम्र 19 साल निवासी ग्राम पचबाड़ा थाना छबड़ा जिला बांरा (राजस्थान) एवं 2-मनोज पुत्र चम्पालाल मीना उम्र 28 साल निवासी ग्राम तुर्कीबाड़ा थाना छबड़ा जिला बांरा (राजस्थान) के बताए । मुखबिर सूचना के आधार विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20.61 ग्राम स्मैक बरामद हुई, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 2.10 लाख रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 01 लाख रुपये सहित कुल 3.10 लाख रुपये मूल्य का मशरूका आरोपियों के कब्जे से विधिवत जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया एवं उनके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 120/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । साथ ही आरोपियों के मादक पदार्थ तस्करी के अन्य स्रोत एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा सके ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध कठोर कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेगीं । मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्यवाही कर रही है ।


               अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार भिलाला, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड़, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक रामवीर रघुवंशी एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेंद्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.