Type Here to Get Search Results !

समग्र शिक्षा अभियान के विभिन्न पदों की पात्रता परीक्षा 28 अक्टूबर को

 समग्र शिक्षा अभियान के विभिन्न पदों की पात्रता परीक्षा 28 अक्टूबर को


गुना 

समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्र गुना में सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक / कम्यूनिटी मोबिलाईजेशन) एवं जनपद शिक्षा केन्द्रों में विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के पदों हेतु स्कूल शिक्षा विभाग/जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत व्याख्याता, माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक, उच्च माध्यमिक शिक्षक जिनकी आयु 01 जुलाई 2026 को 56 वर्ष से अधिक न हो को स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत लोक सेवको की सेवायें एवं जनजातीय कार्य विभाग के लोक सेवकों की पद स्थापना प्रतिनियुक्ति पर लिये जाने से पूर्व पात्रता परीक्षा आयोजित की जाना है।

 जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सुश्री प्रेरणा गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि इन पदों पर निर्धारित दिनांक तक 37 लोकसेवकों के आवेदन प्राप्त हुये, प्राप्त आवेदनो की स्क्रूटनी उपरांत 19 लोकसेवक पात्र एवं 18 लोकसेवक अपात्र पाये गये है, जिसकी सूची कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है पात्र लोकसेवकों की लिखित परीक्षा जिले के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय गुना मे दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को समय दोपहर 12:00 बजे 02:00 बजे तक आयोजित की जावेगी। पात्र लोकसेवक लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.