दिनांक 31 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक शहर जोन म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 11 केव्ही नजूल एवं बूढे बालाजी फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक भार्गव कालोनी, मटकरी कॉलोनी, गुरूनानक कॉलोनी, वर्धमान भवन, कमला गैरिज, उमरिया गाँव, शांति ढाबा लक्ष्मीगंज, सोनी कॉलोनी, दूबे कॉलोनी, बैजू चौराह, जयस्तंभ चौराहा, चौधरन कॉलोनी, तलैया मौहल्ला, हरिओम किराना पुरानी छावनी, सोनी कॉलोनी, धाकड़ कॉलोनी तथा 33 केव्ही उच्चदाब कनेक्शन वरूण क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्त समयावधि को आवश्यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।
