Type Here to Get Search Results !

जीवन में स्वस्थ रहना है तो भोजन शुद्ध एवं सात्विक करें। मनि श्रमण सागर जी

 राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला 

जीवन में स्वस्थ रहना है तो भोजन  शुद्ध एवं सात्विक करें। मनि श्रमण सागर जी 

शरद पूर्णिमा के शुभ दिन 26 अक्टूबर को आचार्य छत्तीसी विधान होगा। 


राघौगढ़ 12 अक्टूबर। दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, महान तपस्वी, औजस्वी वक्ता, बुंदेली महाकवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने राघौगढ़ नगर में सोमवार को विद्यासागर सभागार में जारी श्रमण धारा प्रवचन माला में "जैन दर्शन एवं वैज्ञानिक दृष्टि से भोजन का महत्व" विषय पर मंगल प्रवचन करते हुए कहा रात दिन खाते रहने से मानव जीवन में अनेक विकृतियों आ रही हैं। पेट में पचाने की क्षमता नहीं है क्षमता से अधिक खाते रहने से बीमारियां बढ़ रही है। मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने कहा ब्रेकफास्ट अंग्रेजी शब्द है। अंग्रेजों का अनुशरण कर हम भोजन से पहले जो नाश्ता करते हैं वह ब्रेकफास्ट कहलाता है। जैन दर्शन के अनुसार ब्रेकफास्ट उसे कहते हैं व्रत और एवं उपवास के अगले दिन जो पारणा किया जाता है वह ब्रेकफास्ट कहलाता है। लगभग हर व्यक्ति रात को 12 बजे एवं 2 बजे तक खाता है सुबह फिर 8:00 बजे ब्रेकफास्ट करता है। शरीर को कितना समय ही नहीं दे रहे हैं कि जो खाया है उसे पचाया जा सके। 

                        मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने बंदर का उदाहरण देते हुए कहा बंदर शाम को सूर्यास्त के बाद कुछ नहीं खाता, सुबह होते ही भरपेट सब खाता है। बंदर एवं मनुष्य के शरीर की रचना लगभग एक जैसी है। बंदर जीवन में कभी बीमार नहीं होता है। जैन दर्शन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही भोजन करना चाहिए। सूरज में प्रकाश भी है एवं प्रताप भी है। सूर्यास्त होने पर असंख्यात छोटे-छोटे जीव जंतु पैदा हो जाते हैं। आपने कहा जैन दर्शन में उपवास करने के तीन फायदे बताए हैं इससे मन वचन काय शुद्धि होती है। मन में  विकार नहीं आते हैं। उपवास पुण्य का भी सशक्त माध्यम है। दिन-रात खाने से जब अनेक बीमारियां पैदा हो जाती हैं जब डॉक्टर को दिखाने जाते हैं तो डॉक्टर दाल रोटी एवं परहेज का भोजन करने की सलाह देतेहैं। आपने कहा भूख से कम खाओ स्वस्थ रहोगे। ठंड का मौसम खाने के लिए, गर्मी का मौसम पिय पदार्थ पीने का मौसम एवं बरसात का मौसम भूखा रहने का मौसम है। बरसात के मौसम में जैन संत निरंतर उपवास करते हैं आपने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के कथन का उल्लेख करते हुए कहा घास पूछ खाएं उन्हें सताये काम, जो व्यंजन खाते हैं उनकी जाने राम। प्रवचन के अंत में मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने स्वयं रचित बुंदेली कविता सुनाई "पहले तुम हमें जा बताओ।" 

                       कार्यक्रम संयोजक विकास कुमार जैन ने बताया है  राघौगढ़ में दस लक्षण पर्व के अवसर पर दिनांक 16 सितंबर से 25 सितंबर तक दोनों मुनि राजों के पावन सानिध्य में आयोजित किए गए श्रमण संस्कार शिविर में भाग लेने वाली राघौगढ़ नगर एवं साडा कॉलोनी की माता बहनों को मुनिराज के पावन सानिध्य में सम्मान प्रतीक समारोह पूर्वक प्रदान किए गए। आगामी 26 अक्टूबर शरद पूर्णिमा का शुभ दिन आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य समय सागर जी महाराज का अवतरण दिवस है। इस दिन प्रातः 6:30 बजे से आचार्य छत्तीसी विधान का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन मुनि संघ के पावन सानिध्य एवं गुना से पधार रहे प्रतिष्टाचार्य संजय शास्त्री जी के मार्गदर्शन में संगीतमय होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.