Type Here to Get Search Results !

आपकी नजर का इलाज है नजरिया का नहीं। मुनि श्रमण सागर जी।

 राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला। 

 आपकी नजर का इलाज है नजरिया का नहीं। मुनि श्रमण सागर जी।


 राघौगढ़ 21 अक्टूबर। दिगंबर जैन आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य प्रवचन वाचस्पति, महान तपस्वी, औजस्वी वक्ता, बुंदेली आशु कवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने राघौगढ़ में जारी श्रमण धारा प्रवचन माला में आचार्य विद्यासागर सभागार राघौगढ़ में " नजर एवं नजरिये का इलाज" विषय पर प्रवचन देते हुए कहा दुनिया में नजर का इलाज है आपके नजरिए का इलाज कराना आवश्यक है। आपने कहा युवा पीढ़ी इस सोच से चिंतित रहती है कि क्या कहेंगे लोग। इस गलत सोच का परिणाम यह होता है कि महाविद्यालय में उच्च अध्ययन कर रहे युवक अपने साथियों के बहकावे में आकर रात्रि भोजन करने लगते हैं शराब पीने लगते हैं। मुनिराज ने कहा सुनते हैं कि अपने मित्रों के साथ मिलकर आजकल लड़कियां भी सिगरेट एवं शराब पीने लगी है। वर्तमान में यह देखने में आ रहा है अपने पूज्य पिताजी को अधिक बीमार हो जाने पर जीवन के अंतिम समय में लोग क्या कहेंगे इलाज नहीं कराया। उन्हें महंगे से महंगे अस्पताल में भर्ती कर देते हैं। यह जानते हुए भी कि इनका अंतिम समय है अंतिम समय में गुरुजनों के पास नहीं ले जाते हैं। अपने पिताजी को सद्गति की ओर बढ़ने के प्रयास नहीं करते हैं अंतिम समय में इस तरह से उनकी दुर्गति होती है।

अन्तर् आत्मा क्या रहेगी, भगवान क्या कहेंगे, गुरु क्या कहेंगे हम तो मात्र यह सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे। मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने कहा हिंसा झूठा चोरी सुशील परिग्रह पांचो पाप छुपकर किए जाते हैं। पाप करने वाला मैं मानता है कि मैं जो कर रहा हूं उसे कोई नहीं देख रहा है मगर किया हुआ पाप एक दिन अवश्य उजागर हो जाता है। महाराज जी ने कहा माता-पिता जीवन भर धर्म साधना पूर्वक जीवन यापन करते हैं उनके बेटे उन्हें अंतिम समय में अस्पताल में भर्ती कर उनको भ्रष्ट कर देते हैं। आपने यह भी कहा भारतीय संस्कारों एवं जैन संस्कृति की रक्षा के लिए युवक युवतियों को पथ भ्रष्ट होने से रोकने सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है। मोक्ष मार्ग के लिए देव शास्त्र गुरु का सम्मान करना चाहिए। सच्चे गुरु वह होते हैं जो हमें सच्चा मार्ग दिखाते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.