*कुम्भराज थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बालिकाओं के अपहरण के मामले में कुम्भराज थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*बालिकाओं के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी पुलिस गिरफ्त में*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बालिकाओं के अपहरण के प्रकरण में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए बालिकाओं के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 सितंबर 2026 को जिले के कुम्भराज थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय एवं एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़कियों के एकसाथ अचानक घर से बिना बताये कहीं चले जाने पर उनके परिजनों की ओर से उसी दिन कुम्भराज थाने पर उनके गुम होने संबंधी सूचना दी गई थी । जिस पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 168/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अपहृत बालिकाओं की तलाश शुरू की गई । इसमें पुलिस के अथक एवं सक्रिय प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को बालिकाओं को गुजरात के बड़ोदरा से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया ।
दस्तयाबी के पश्चात बालिकओं के विधिवत कथन कराये गये, जिनमें उनके द्वारा आरोपी मंगल राव निवासी कुंभराज के द्वारा उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और 17 वर्षीय बालिका के साथ गलत काम करना बताया गया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी मंगल राव के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को आरोपी मंगल उर्फ मंगलेश पुत्र जीवन राव उम्र 22 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी कुंभराज को गिरफ्तार कर लिया है ।
कुम्भराज थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, सउनि कैलाशनारायण जटिया, सउनि रेखा नामदेव, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक आलोक भदौरिया, आरक्षक सत्येन्द्र रावत, आरक्षक धर्मवीर सिंह, आरक्षक दिलीप धाकड़, आरक्षक सुनील धाकड़, आरक्षक आलम जमरा, आरक्षक दिलीप साहू, महिला आरक्षक पिंकी सोलंकी, एवं साइबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।
